कांग्रेसियों और किसानों के साथ 17 या 18 को दिल्ली कूच करेंगे भूपेश बघेल, 20 को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी, यात्रा-मार्ग भी बदला गया है, अब सड़कमार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे….

रायपुर। धान खरीदी के विषय पर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश

पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक ली। बैठक में नई तारीखों के साथ दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन

के लिए नई रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है।

 

कांग्रे​सी कार्यकर्ताओं ​के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 या फिर 18 नवंबर को कांग्रेसियों और किसानों

के साथ धान खरीदी मामले में दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

 

सड़क मार्ग से गाड़ियों का काफिला लेकर निकलेंगे और 20 नवंबर को दिल्ली पहुँचेंगे। पूरी संभावना है कि

20 नवंबर को दिल्ली में केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल प्रदर्शन होगा। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक

नई तारीखों के साथ ही यात्रा मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

 

आपको बता दें पहले जहाँ गोंदिया-नागपुर होते हुए भोपाल-ग्वालियर से दिल्ली पहुँचने की थी योजना,

वहीं अब कवर्धा से मंडला, बीना होते हुए दिल्ली जाने की योजना है। वहीं यात्रा के दौरान करीब

5 हजार वाहनों का काफिला रहेगा।

 

बताया जा रहा है कि इन वाहनों में करीब 25 हजार लोग सवार रहेंगे। हालांकि अभी कांग्रेस की

ओर से अधिकृत तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

 

आपको बता दे इससे पहले 13 नवंबर मतलब आज के दिन दिल्ली रवाना होने की तैयारी कांग्रेसियों की थी।

लेकिन राम मंदिर मसले पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। साथ ही अब

नई तारीख़ भी तय कर ली गई है। बस घोषणा होना बाकी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।