छत्तीसगढ़ के राजिम में किसान महापंचायत आज, किसान नेता, मेघा पाटकर, बलदेव सिंह सिरसा पहुंचे, राकेश टिकैत,योगेन्द्र यादव भी होंगे शामिल, राजेश टिकैत 11 बजे पहुचेंगे रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजिम में आज केंद्र के कृषि कानून के विरोध में आज होने वाले किसान महापंचायत में कई बड़े किसान नेता जुटेंगे।
किसान महापंचायत में शामिल होने मेघा पाटकर, बलदेव सिंह सिरसा रायपुर पहुंच चुके हैं। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत,योगेन्द्र यादव भी शामिल होंगे, राजेश टिकैत आज 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

35 से 40 हजार किसान होंगे शामिल

आयोजक मंडल के संयोजक तेजराम विद्रोही ने बताया, महापंचायत में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से 35 से 40 हजार महिला-पुरुष किसान शामिल होने वाले हैं। इसके लिए राजिम की कृषि उपज मंडी परिसर में व्यवस्था की गई है। आने वाले किसानों के भोजन आदि की भी व्यवस्था यहीं की जा रही है।

महापंचायत मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा, इस महापंचायत से छत्तीसगढ़ के किसान आंदोलन को भी एक नई दिशा मिलेगी। केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधी विवादित कानूनों के खिलाफ इस सम्मेलन की योजना एक महीने पहले बनी थी। प्रमुख किसान नेताओं से सहमति के बाद छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने राजिम को इस महापंचायत के लिए चुना।

See also  ब्रेकिंग अयोध्या विवाद: विवादित जमीन का बंटवारा नहीं होगा मुस्लिम पक्ष अपना दावा साबित नहीं कर पाया: कोर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।