धर्मांतरण पर सीएम हाउस का घेराव आज, बीजेपी नेता देंगे गिरफ्तारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण के मुद्दे पर बीजेपी मंगलवार को राजधानी रायपुर में बीजेपी सीएम हाउस का घेराव करेगी।
बता दें कि धर्मान्तरण के मुद्दे पर बीजेपी लगातार आंदोलन चला रही है। भाजयुमो के 3 नेता सेंट्रल जेल में बंद हैं। एक सप्ताह पहले जेल में बंद कार्यकर्ताओँ से मिलने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे थे।

बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर के सभी 16 मंडल के कार्यकर्ता मंगलवार को सीएम हाउस का घेराव करेगी। बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता अगल अगल मण्डल से बड़े आंदोलन में शामिल होंगी, अगर पुलिस हमें रोकेगी तो सभी नेता गिरफ्तारी देंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।