आंदोलन खत्म होते ही टिकरी-सिंघु बॉर्डर से लौटने लगे किसान; अब जाम नहीं करेगा परेशान

नई दिल्ली। किसानों की मांगें पूरा करने के सरकार के वादे के बाद एक साल से अधिक समय से जारी किसान आंदोलन अब खत्म हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन खत्म करने के ऐलान के बाद टिकरी और सिंघु बॉर्डर से किसानों की घर वापसी शुरू हो गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के धरना वापस लेने के फैसले की जानकारी मिलने के बाद पिछले एक साल से टिकरी सीमा पर डेरा डाले सैकड़ों किसान अपने घर के लिए रवाना हो गए। हालांकि, संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि वे 11 दिसंबर को जश्न मनाने के बाद घर वापस जाएंगे।

किसानों के पहले जत्थे में घर लौटने वाले पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर और फिरोजपुर जैसे दूर-दराज के स्थानों के थे, जबकि उनमें से अधिकांश ने आज सुबह (शुक्रवार) जल्दी वापस जाने के लिए अपना सामान पैक किया। जब मंच से आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया गया तो मुख्य प्रदर्शन स्थल पर किसानों ने जीत का जश्न मनाया और मंच पर डांस भी किया।

See also  छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: कलेक्टर ही होंगे DMF फंड के प्रमुख, केंद्र सरकार ने प्रभारी मंत्रियों को अध्यक्ष पद से हटाने सीएम को लिखा पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।