भदोही (संत रविदास नगर)। Fire in Durga pandal उत्तर प्रदेश के भदोही में दुर्गा पंडाल में 5 लोग जिंदा जल गए। इनमें 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब भगवान शंकर और मां काली की लीला का मंचन चल रहा था। मंच के सामने 200 से ज्यादा लोग बैठे थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

Fire in Durga pandal प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ’20 सेकेंड में आग पूरे पंडाल में फैल गई। पहले तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। जैसे ही आग की लपटें बढ़ीं, अफरा-तफरी मच गई। जिसे जहां जगह मिली, लोग वहां भागने लगे।

Fire in Durga pandal भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोग जब तक बाहर निकलते, उससे पहले आग की चपेट में आ गए।’ स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें निकाला। तब तक 67 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

Fire in Durga pandal सभी घायलों को इलाज के लिए वाराणसी और प्रगायराज ले जाया गया। हादसे में मरने वालों में 12 साल के अंकुश सोनी और 45 साल की जया देवी, 8 साल के हर्षवर्धन, 10 साल के नवीन और 48 साल की आरती शामिल हैंं। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण मामले में हाईकोर्ट की रोक पर जानें क्या कहा, पढ़ें ये खबर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।