बिलासपुर/रायपुर। Chhattisgarh will get two Vande Bharat trains: छत्तीसगढ़ को जल्‍द ही दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। वंदे भारत ट्रेन के लिए बिलासपुर और छत्तीसगढ़ से लगे गोंदिया में कोचिंग डिपो का काम शुरू हो गया है। कोचिंग डिपो अगले साल मई-जून तक बन जाएंगे और उसके तुरंत बाद ट्रेन शुरू हो जाएगी।

Chhattisgarh will get two Vande Bharat trains- रेल सूत्रों के अनुसार पहली ट्रेन बिलासपुर से संपर्क क्रांति रूट से दिल्ली जाएगी जबकि दूसरी ट्रेन गोंदिया से चलकर रायपुर-बिलासपुर होती हुई झारसुगुड़ा (ओडिशा) जा सकती है।

Chhattisgarh will get two Vande Bharat trains- बता दें कि अभी बिलासपुर से दिल्ली की यात्रा में 18 घंटे लग रहे हैं, लेकिन वंदे भारत से बिलासपुर से दिल्ली का सफर करीब 14 घंटे में पूरा हो सकता है। इसी तरह, गोंदिया से वंदे भारत चली तो यह रायपुर से सिर्फ 4 घंटे में झारसुगुड़ा पहुंच जाएगी। अभी इसमें साढ़े 6 घंटे लग रहे हैं।

Chhattisgarh will get two Vande Bharat trains: एसईसीआर के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि जोन को वंदेभारत की दो ट्रेनें मिली हैं। इसके लिए बिलासपुर और गोंदिया में कोचिंग डिपो का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वंदेभारत शुरू होने से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को आसानी होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।