काबुल एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास दोबारा फायरिंग, अफरा-तफरी का माहौल

काबुल। काबुल एयरपोर्ट के पास दो आत्मघाती धमाकों के दो दिन बाद आज शनिवार को हवाईअड्डे के एंट्री गेट के पास फायरिंग की खबर है। कई राउंड की फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का महौल है। हवाई अड्डे के आसपास आंसू गैस के गोले उठते दिख रहे हैं। फायरिंग के बाद लोग इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि काबुल एयरपोर्ट के पास गुरुवार को हुए हमले में अब तक करीब 103 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 90 अफगानी नागरिक और 13 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हमले में मारे गए 90 अफगानियों में 28 तालिबानी भी थे। ये सभी तालिबानी एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा में खड़े थे। बताया जा रहा है कि हमले में घायलों की संख्या 1300 पार हो चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  सहयोग: संकटमोचक बना भारत, दवा और गेहूं के लिए अफगानिस्तान ने कहा- थैंक्स

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।