जौनपुर। in Ramlila dies of heart attack on stage: जौनपुर के बेलसडी में रामलीला मंचन के दौरान भगवान शिव का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत हार्ट अटैक आने से हो गई। वह पिछले 5 सालों से भगवान शिव का रोल अदा कर रहे थे। इससे पहले अयोध्या और फतेहपुर में भी किरदारों की मौत की घटना सामने आ चुकी है।

in Ramlila dies of heart attack on stage: जानकारी के मुताबिक 1970 से आदर्श रामलीला समिति के बैनर तले ग्रामीण रामलीला का मंचन करते चले आ रहे हैं। जैसे ही प्रथम दृश्य की शुरुआत हुई और भगवान शंकर की आरती शुरू हुई इसी दौरान भगवान शंकर का रोल अदा कर रहे राम प्रसाद उर्फ छब्बन पांडेय अचानक स्टेज पर ही गिर पड़े।

in Ramlila dies of heart attack on stage: इसके बाद तुरंत उन्हें मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रात को इमरजेंसी में उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रामप्रसाद पिछले 5 वर्षों से लगातार भगवान शंकर का रोल निभाते चले आ रहे थे। बता दें कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रामलीला मंचन के दौरान मौत का यह तीसरा मामला है।

See also  चीन में फैली रहस्यमय बीमारी, दम घुटने से हो रही मौतें, भारत में भी जारी हुआ अलर्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।