सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में पांच मिनट की देरी, 11 कोरोना मरीजों की गई जान
सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में पांच मिनट की देरी, 11 कोरोना मरीजों की गई जान

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना के 11 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। ऑक्सीजन की सप्लाई में सिर्फ पांच मिनट की देरी हुई थी, जिस दौरान वहां भर्ती 11 मरीजों की जान चली गई। वहीं, मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

चित्तूर के जिला कलेक्टर एम हरि नारायणन के मुताबिक, यह घटना तिरुपति के रुइया अस्पताल की है। इसे कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। उनके मुताबिक, सभी मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। अचानक ऑक्सीजन की कमी के चलते 11 मरीजों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन खत्म होने पर सिलेंडर दोबारा भरने में पांच मिनट का अंतराल था। सिलेंडर का दबाव कम होने के कारण मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई।

अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. भारती का कहना है कि यहां कोविड के अलावा अन्य मरीज भी भर्ती होते हैं। कोरोना के नौ मरीजों की जान गई है। वहीं कुछ और मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  नगरीय निकाय चुनाव निपटने के बाद महाकुंभ में स्नान करेंगे CM विष्णुदेव साय और मंत्रीगण, तय किया गया कार्यक्रम

यहां लगभग 700 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।