दोस्त के साथ हलाला कराने पत्नी के घर पहुंचा AIMIM का पूर्व नेता, FIR दर्ज

नई दिल्ली। बहु विवाह और हलाला को गैरकानूनी करार देने के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कर चुकी एक महिला के साथ पूर्व पति द्वारा दोस्त से हलाला कराने का प्रयास, दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। जामिया नगर निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खुद को तलाकशुदा बताकर किया था निकाह

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने बच्चे के साथ जामिया नगर में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रियाजुद्दीन ने खुद को तलाकशुदा बताकर जनवरी 2012 में उससे निकाह किया था। लेकिन, निकाह के बाद पता चला कि वह तलाकशुदा नहीं है।

पीड़िता के अनुसार, रियाजुद्दीन पहली पत्नी के साथ मिलकर उसे परेशान करने लगा। इस बीच पीड़िता को बेटा हुआ। वर्ष 2012 के आखिर में आरोपी ने तीन तलाक देकर पीड़िता को घर से भगा दिया, जिसके बाद से दोनों के बीच कोई संबंध नहीं रहा।

See also  धर्मांतरण पर भाजपा आदिवासी मोर्चा ने छेड़ी मुहिम, अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम भी आ सकती है छत्तीसगढ़

पीड़िता ने बताया कि 19 अगस्त की रात रियाजुद्दीन अपने एक दोस्त के साथ उनके घर पहुंचा और कहा कि नौ साल पहले उसने पीड़िता को तीन तलाक देकर बड़ी भूल की थी। अब वह उससे दोबारा निकाह करना चाहता है।

आरोपी रियाजुद्दीन खान

रियाजुद्दीन ने कहा कि पीड़िता उसके दोस्त के साथ हलाला कर ले तो वह उससे दोबारा निकाह कर लेगा। आरोप है कि इसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जुटने लगे तो दोनों आरोपी भाग गए।

राजनीतिक दल से जुड़ा है आरोपी

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी रियाजुद्दीन खान AIMIM राजनीतिक दल का उत्तर प्रदेश का सचिव है। राजनीतिक पहुंच के चलते आरोपी उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

हालांकि रियाजुद्दीन का कहना है कि वह एक सप्ताह पहले पार्टी से इस्तीफा दे चुका है। रियाजुद्दीन के अनुसार, महिला रुपये के लिए उस पर झूठे आरोप लगा रही है। वह छह माह से दिल्ली गया ही नहीं है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  असम चुनावः Syndicatananda सरकार के हटने का औपचारिक ऐलान बस बाकी है- भूपेश बघेल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।