flight

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार ऐसी जानकारी है कि एयर इंडिया के एक विमान के टेकऑफ के दौरान एक चिड़िया विमान से आकर टकरा गई।

हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस विमान में केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह सवार थीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस फ्लाइट में कितने लोग सवार थे। अभी एयरपोर्ट ऑथारिटी से भी किसी प्रकार की अधिकृत जानकारी नहीं आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  मुंबई से 120 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ, Air India का पूर्व पायलट गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।