रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरूवार को रायपुर जिले के 4 जनपदों के अध्यक्ष पदों का चुनाव हुआ। जिसमें आरंग से खिलेश्वर देवांगन, तिल्दा से सुमन नायक और धरसीवां से उत्तरा भारती निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। यह सभी कांग्रेस समर्थित है। वहीं अभनपुर में कांग्रेस समर्थित देवनंदनी साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंवदी भाजपा समर्थित उम्मीदवार पूजा बघेल को 6 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष चुनी गई। देवनंदनी को 15 तो बघेल को 9 वोट मिला। कुल 25 वोट पड़े थे, जिसमें से एक वोट निरस्त हो गया।

एक नजर

आरंग-अध्यक्ष- खिलेश्वर देवांगन, उपाध्यक्ष-हेमलता साहू

तिल्दा-अध्यक्ष- सुमन नायक, उपाध्यक्ष- टिकेश्वर मनहरे

धरसींवा-अध्यक्ष-उत्तरा भारती, उपाध्यक्ष-चंद्रकांत वर्मा

अभनपुर- अध्यक्ष-देवनंदनी साहू, उपाध्यक्ष-राजकुमार बारले

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।