लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के राजनेता ऋषि सुनक को गुरुवार को देश का नया वित्तमंत्री बना दिया है। सुनक इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। ब्रिटेन में आज कैबिनेट में हुए बदलाव के बाद साजिद जावेद ने इस्तीफा दे दिया और इसके बाद सुनक को ब्रिटेन का नया वित्तमंत्री बना दिया गया।

 

 

बताते चलें कि भारतीय मूल की ही प्रीति पटेल इस समय ब्रिटेन की गृह मंत्री हैं। ब्रिटेन में दिसंबर 2019 में हुए आम चुनाव के बाद बोरिस जॉनसन ने जो सरकार बनाई थी, उसके बाद हुए यह पहला बड़ा फेर बदल है। इससे पहले 2015 में सुनक को पहली बार ब्रिटिश संसद के लिए चुना गया था और उन्होंने ट्रेजरी के चीफ सेक्रेट्री के रूप में काम किया है।

वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और दर्शन शास्त्र की डिग्री लेने से पहले वह प्रतिष्ठित विंचिस्टर कॉलेज से पढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने अमेरिका की प्रसिद्धि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया है। वह इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स के साथ काम करते हुए वह एक हैच फंड के सह संस्थापक भी रहे हैं।

See also  सीएम भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।