रायपुर। राजधानी के मैट्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार को कॉलेज के एक छात्र प्रभाकर झा पर महापौर के भतीजे शोएब ढेबर और उसके कुछ साथियों ने हमला कर दिया। इस घटना में प्रभाकर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।


मैट्स के छात्रों के बताए अनुसार पीड़ित प्रभाकर झा को शोएब ढेबर और उसके कुछ साथियों ने पहले तो धमकाया फिर कॉलेज प्रांगण के अन्य स्थान में आने की बात कही। इस पर जब प्रभाकर को हमलावरों की करतूत का अंदेशा हुआ तो उसने पहले उनके बुलाए स्थान पर जाने से मना कर दिया। इसके बाद हमलावरों को ये बात रास नहीं आई और शोएब ढेबर और उसके साथियों ने मिलकर प्रभाकर की धुनाई और सिर पर चाकू से वार कर दिया। इस घटना में प्रभाकर का सिर खून से तरबतर हो गया।

मैट्स यूनिवर्सिटी में इस घटना के बाद जमकर हंगामा भी हुआ। कॉलेज में इस तरह के घटना के बाद अभिभावकों के मन में खौफ बैठ गया है। विद्या के मंदिर में खूनी संघर्ष से छात्रों के साथ ही पालक भी सन्न रह गए हैं।अभी तक पुलिस की ओर से किसी कार्यवाही की जानकारी नहीं है।

See also  बिना डर और झिझक के अंग्रेजी बोलेंगे छत्तीसगढ़ के बच्चे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।