Ganga-Vilas-Cruise-Ganga-Vilas-Cruise-departs-from-Varanasi-PM-Modi-shows-green-signal
Ganga-Vilas-Cruise-Ganga-Vilas-Cruise-departs-from-Varanasi-PM-Modi-shows-green-signal

वाराणसी। Ganga Vilas Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के रविदास घाट से रवाना कर दिया है। 51 दिन की यात्रा में क्रूज 50 जगहों से होकर गुजरेगा।

Ganga Vilas Cruise: गंगा विलास क्रूज का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गंगा जी हमारे लिए जल का स्त्रोत नहीं है बल्कि प्राचीन काल से महान भारत भूमि की तप तपस्या की साक्षी है। भारत की स्थितियां कैसी भी रही हों, मां गंगे ने हमेशा कोटि-कोटि भारतियों को पोषित किया है, प्रेरित किया है।

Ganga Vilas Cruise: 31 स्विस मेहमानों के साथ रवाना हुआ क्रूज

मंगलवार को 31 स्विस मेहमानों का एक जत्था वाराणसी पहुंचा और गंगा विलास क्रूज पर सवार हुआ। स्विस और जर्मन मेहमान देश के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास क्रूज पर सवार हुए। यह क्रूज 51 दिनों बाद बांग्लादेश केी राजधानी ढाका होते हुए असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

See also  Asia Cup 2023 India vs Pakistan: भारत-पाक में मुकाबला आज, बारिश डाल सकती है खलल

यह यात्रा कुल 3200 किलोमीटर की होगी। 51 दिनों की यह यात्रा भारत और बांग्लादेश की 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा विश्व धरोहर से जुड़े 50 से अधिक स्थानों पर रुकेगी। यह सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सहित जलयान राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों से भी गुजरेगा।

Ganga Vilas Cruise: क्रूज में क्या-क्या सुविधाएं

गंगा विलास क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लेक्चर हाउस, लाइब्रेरी है साथ 40 क्रू मेंबर भी क्रूज में सवार लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रहेंगे। गंगा विलास क्रूज में 31 यात्रियों को फाइव स्टार होटल से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इस जहाज को विशेष रूप से वाराणसी और गंगा बेल्ट के धार्मिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ डिजाइन किया गया है।

क्रूज उच्च तकनीक सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और पूर्ण लक्जरी सुविधाओं से भी सुसज्जित है। यात्रा उबाऊ न हो, इसलिए क्रूज पर संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिम आदि की सुविधाएं होंगी।

See also  Bubonic Plague: अब चीन पर मंडराया ब्यूबोनिक प्लेग महामारी का खतरा, कोरोना के बाद फैली इस महामारी की वजह से लगाना पड़ा आपातकाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।