10 Sai devotees died in bus-truck collision on Nashik-Shirdi highway
10 Sai devotees died in bus-truck collision on Nashik-Shirdi highway

नासिक। Accident: नासिक-शिरडी राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह शिर्डी दर्शन के लिए जा रही साईं भक्तों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई, इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की सूचना मिल रही है। हादसा शिर्डी हाईवे पर पाथरे के पास हुआ।

मरने वालों में 7 महिलाएं और 3 पुरूष शामिल

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 45 से 50 लोग सवार थे। ये सभी मुंबई के अंबरनाथ के रहने वाले थे। जिन 10 यात्रियों की मौत हुई है उनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को साईंबाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

See also  अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार मामले में वन विभाग के दो अफसर सस्पेंड

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।