सामान्य सभा
BREAKING : रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा टली, 27 मार्च को नहीं होगा आयोजन

रायपुर। रायपुर नगर निगम में आगामी 27 मार्च को आयोजित होने वाली सामान्य सभा स्थगित कर दी गई है. राजधानी में बढ़ते कोरोना प्रकोप के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.

रायपुर नगर निगम ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए सामान्य सभा को स्थगित कर दिया है. ज्ञात हो कि रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए, कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने शहर में 144 की धारा लागू कर दी है. इसके तहत शहर में भीड़-भाड़ पर प्रशासन की विशेष निगरानी होगी.

वहीँ, सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रम, त्यौहार, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद, मेला, समारोह या किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।