नई ​​दिल्ली। भारत में सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver prices) में सोमवार को भी गिरावट देखने को मिली है। मल्टीपल कमॉडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज भी वायदा सोना और चांदी की कीमतें कम हुई हैं।

MCX पर दिसंबर में डिलिवरी वाला सोना आज 0.22% यानी 110 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 50,437 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी 0.67% यानी 416 रुपये की गिरावट के साथ 61,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। शुक्रवार को सोना 50,547 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

आज सोना 5 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50,552 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही सोने में गिरावट का रुख शुरू हो गया। घरेलू बाजार में सोने की कीमतें अगस्त में रिकॉर्ड 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। तब से अब तक सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 5500 रुपये से अधिक की कमी आ चुकी है। वहीं अगस्त के चांदी प्रति किलोग्राम 80,000 रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया था जो आज लुढ़ककर 61,260 रुपये पर आ गई।

See also  खतरा अभी टला नहीं: मरीजों के शरीर में ही आकार ले रहे नए कोरोना वैरिएंट्स, वैज्ञानिकों की स्टडी में दावा

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव स्थिर

वैश्विक बाजारों में सोने की दरें आज स्थिर थीं। कॉमेक्स (COMEX) पर आज हाजिर सोना (Spot Gold) की कीमत 1,900.21 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं, चांदी की कीमत 0.1 फीसदी बढ़कर 24.20 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वहीं, भारतीय सर्राफा बाजारों में कल 24 कैरेट सोने की कीमत 50,520 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेड फंड (ETFs) एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.27 फीसदी गिरकर 1,272.56 टन रही।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।