मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के सैन मिगुएल टोटोलापन शहर में भारी गोलीबारी में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जिसमें शहर के मेयर भी शामिल हैं। कई पुलिस अधिकारी भी गोली का शिकार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शहर के सिटी हॉल में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कम से कम 200 लोग मौजूद थे। इसी बीच एक अज्ञात शख्स हॉल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे शहर में सेना तैनात कर दी गई है। यह बीते कुछ ही महीनों में मास शूटिंग की तीसरी घटना है।

हॉल के बाहरी हिस्से की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दीवारों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने शख्स को दबोच लिया है।

See also  अब FD पर मिलेगा इतना कम ब्याज, SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, जानें विस्तार से

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।