विवादों के गुरु बृहस्पत सिंह: कांग्रेस MLA ने अब DEO को धमकाया- तू तय करेगा यहां किसको रखना है और किसको नहीं? ऑडियो में सुने पूरा संवाद

रायपुर/रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ में विवादों की वजह से जानें जाने वाले कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का DEO को धमकी देते हुए ऑडियो सामने आया है।
जिसमें बलरामपुर-रामानुजगंज में एक सहायक खंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) को हटाने के लिए बृहस्पत सिंह जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को फोन पर धमकी देते दिख रहे हैं।

ऑडियो में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विधायक से यह कहा जाना कि संबंधित के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है तो किस आधार पर हटाउंगा, इसी बात पर विधायक भड़क गए। विधायक धमकाते हुए कर रहे हैं कि, अब तू तय करेगा कि यहां किसको रखना है और किसको नहीं। हालांकि घटना पुरानी है लेकिन, उसकी कॉल रिकॉर्डिंग अब सामने आई है।

ऑडियो में बातचीत की पुष्टि करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला शिक्षा अधिकारी बी. एक्का ने बताया, 19 सितंबर को विधायक जी का फोन आया था। वे एक ABEO को हटाना चाहते थे। मैंने बिना शिकायत हटाने से इंकार किया तो वे सारी बातें हुईं। “कॉल रिकॉर्डिंग कैसे बाहर आई उन्हें नहीं पता, लेकिन यह बातचीत उनके बीच ही है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा मानूसन सत्र: 18 से 21 जुलाई तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र

सुनें विधायक और DEO के बीच चले संवाद का पूरा ऑडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।