CG Big Breaking: बहु​चर्चित नान घोटाला के आरोपी आईएएस अनिल टुटेजा और पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला की बेल कैंसिल करने सुप्रीम में सुनवाई एक सप्ताह आगे बढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाला के आरोपी बनाए गए आईएएस अनिल टुटेजा और पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला की बेल कैंसिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ में 23 नवंबर को होने वाली सुनवाई एक सप्ताह के लिए आगे टाली दी गई है। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने व्यस्तता के चलते मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी है।

न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महान्यायवादी तुषार मेहता की व्यस्तता के चलते ईडी के एनफोर्समेंट विभाग की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने मामले की पैरवी करते हुए सुनवाई के लिए एक सप्ताह का समय मांगा, जिसके बाद अब अगले सप्ताह कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगा।

नान घोटाला के आरोपी बनाए गए आईएएस अनिल टुटेजा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील मुकुल रोहतगी व पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला अभिषेक सिंघवी ने पैरवी की।

राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो व एसीबी ने दर्ज किया है मामला

बता दें नान घोटाला के आरोपी बनाए गए आईएएस अनिल टुटेजा और पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो व एसीबी से अधिक संप​त्ति का मामला दर्ज किया है। इसी मामले में ईडी भी दोनों अफसरों के मामले जांच कर रही है।

जिसके खिलाफ अनिल टुटेजा और पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला को बिलासपुर हाई कोर्ट से राहत मिली हुई। इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत के खिलाफ ईडी के एनफोर्समेंट डायरेक्टर की अपील पर दोनों अफसरों की बेल केंसल करने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।