नफरती बयानबाजियों पर सुको की तल्ख़ टिप्पणी, देश में घृणा का माहौल
नफरती बयानबाजियों पर सुको की तल्ख़ टिप्पणी, देश में घृणा का माहौल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोेमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA ) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी। कई याचिकाओं में सीएए की वैधता को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में 12 सितंबर को भी इस मामले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन तब एक हफ्ते के लिए सुनवाई टल गई थी।

बता दें कि चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ सीएए के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। जानकारी के मुताबिक, बेंच 200 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। सीएए के खिलाफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आइयूएमएल) के अलावा कई लोगों ने याचिकाएं दायर की हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी सीएए के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि ये अधिनियम मूल मौलिक अधिकारों पर एक हमला है। इसमें बराबरी को असमानता माना गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।