बाबा रामदेव

बिलासपुर। योग गुरु स्वामी रामदेव के खिलाफ बिलासपुर सीजेएम कोर्ट में दायर परिवाद पर सात जून को सुनवाई होगी।बता दें कि बिलासपुर के शारदा विहार कॉलोनी निवासी डॉ. आकाश स्वर्णकार ने एलोपैथी डॉक्टरों के खिलाफ बयान देने पर महामारी एक्ट के अलावा धोखाधड़ी और देशद्रोह की धाराओं में शिकायत दर्ज करवाई है।

परिवाद पत्र में आरोप लगाया गया है कि गत 21 मई को पतंजलि विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान के संयोजक स्वामी रामदेव ने अलग-अलग टीवी चैनलों पर एलोपैथी चिकित्सा विज्ञान पर अमर्यादित टिप्पणी की है। साथ ही उन्होंने कोरोना से डॉक्टरों की मौत का मजाक भी उड़ाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  काम नहीं तो वेतन नहीं… हाई कोर्ट ने इन कर्मचारियों के लिए सुनाया अहम फैसला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।