मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति जगन्नाथ का निधन, भारत में एक दिन का राजकीय शोक
मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति जगन्नाथ का निधन, भारत में एक दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर कहा कि भारत-मारीशस संबंधों में उनके ऐतिहासिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सर अनिरुद्ध जगन्नाथ वैश्विक और दूरदर्शी नेता थे। वह पद्म विभूषण और भारत के असाधारण मित्र थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जगन्नाथ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे आधुनिक मारीशस के वास्तुकार थे। उन्होंने ट्वीट किया कि पद्म विभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ एक बड़े राजनेता थे। उनके परिवार और मारीशस के लोगों के प्रति संवेदना। ओम शांति। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी श्रद्धांजलि दी है। भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ मारीशस में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही पदों पर रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।