प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने मासूम बच्चों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. ऐसे में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शासन-प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है. हालांकि सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी अलर्ट है.

रायगढ़ सीएमएचओ से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में कल यानि 3 जून को 17 बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कल गुरुवार शाम तक प्रदेश में 1619 नए मरीजों की पहचान हुई थी, वहीँ इससे दोगुना 3098 मरीज ठीक हुए थे। जबकि 22 मरीजों ने अपनी जान गंवाईं थी. इसके अलावा जिलेवार आंकड़ों के अंतर्गत रायगढ़ से 135 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई थी.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।