टीआरपी न्यूज। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार को एक नवविवाहिता दंपति ने फंदा लगाकर

जान दे दी। दोनों का शव एक ही चादर के सहारे फंदे से लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो

पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए

भिजवाया है। अभी दंपति के मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।

 

जानकारी के मुताबिक, अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़की निवासी लालचंद कुर्रे और शोभाकिरण ने

करीब छह माह पहले लव मैरिज की थी। दोनों का शव सुबह कमरे में एक ही चादर से एक रॉड के

सहारे लटकता मिला। रहवासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

 

अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके से काेई सुसाइड नोट भी

नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में घरवालों और उसके परिचितों से पूछताछ कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।