राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने आगजनी की है। यहां सड़क निर्माण

में लगे ट्रक को नक्सलियों ने आग लगा दी। घटना स्थल शहरी क्षेत्र से बेहद दूर होने और घटना देर

रात की होने की वजह से कोई मदद यहां नहीं पहुंच सकी।

 

जानकारी के मुताबिक औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा और गौतमपुर के बीच इस घटना को नक्सलियों ने

अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में जंगलों की तरफ से आए। यहां सड़क निर्माण का

काम किया जा रहा है।

 

यहां मौजूद मजदूरों को पहले नक्सलियों ने डराया धमकाया। इसके बाद गाड़ियों को आग लगा दी। इस

घटना में निर्माण कार्य में लगे दो ट्रक पूरी तरह से जल गए। सुबह इसकी सूचना पुलिस को मिली। अब

पूरे इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।