जगदलपुर। शहर से लगे परपा थाने के सामने देर रात बस में सामान चढ़ा रहे दो यात्री और बस के हेल्पर को गीदम की तरफ से आ रही एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे बुलेट शोरूम के सामने 2 यात्री और बस का हेल्पर यात्री बस के पीछे की डिक्की में सामान रख रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई है। दोनों यात्री मुंगेली के रहने वाले हैं और जगदलपुर मजदूरी करने आए हुए थे। होली के अवसर पर अपने गांव जा रहे थे।

यात्री बचेली से आ रही महेंद्र ट्रैवल्स की बस में सवार होने के लिए अपने सामान को चढ़ा रहे थे। इसमें बस का हेल्पर उनकी मदद कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  कोरोना ब्रेकिंग: रायपुर का एक और मरीज संक्रमित मिला, एम्स में दाखिल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।