राजधानी में 2500 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, गिरोह का मध्य प्रदेश-हरियाणा कनेक्शन

टीआरपी न्यूज। राजधानी पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को नशीले पदार्थ की तस्करी के बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 350 किलो से अधिक हेरोइन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 2500 करोड़ रुपए आंकी गई है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि स्पेशल सेल टीम ने नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान – गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, गुरजोत सिंह उर्फ गोलू, हजरत अली और रिजवान कश्मीरी के रूप में हुई है। इनमें से हजरत अली अफगानिस्तान का रहने वाला है और इसे हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इनके पास से 350 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ कर इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में यह जानकारी मिली थी कि रिजवान अहमद उर्फ रिजवान कश्मीरी नामक व्यक्ति दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे कुछ अन्य राज्यों में नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।