Zomato के IPO में निवेश करेगी LIC, पहली बार किसी गैर.सरकारी इश्यू में पैसा लगाने की तैयारी

मुंबई/नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए शानदार मौका आ रहा है। अकेले जुलाई में 11 कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) बाजार में आने वाले हैं। यह 11 साल में किसी भी एक महीने में आइपीओ की सबसे बड़ी संख्या है।

बता दें कि इस साल करीब दो दर्जन कंपनियां बाजार से 32 हजार करोड़ जुटा चुकी हैं। जुलाई में बाजार से 31 हजार करोड़ रुपए जुटाने की और कोशिश होगी। पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास आए आवेदनों की बात करें तो अगले चार-पांच महीने में 40 कंपनियों की ओर से 80 हजार करोड़ के आइपीओ आ सकते हैं।

निवेशकों को जोमैटो, पेटीएम, ओला, एलआइसी जैसी जानी मानी कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा। ग्लेनमार्क साइंसेज और श्रीराम प्रापर्टीज के आइपीओ भी इसी महीने आने हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में घरेलू सैनिटाइज़र और कीटाणुनाशक के निर्माण पर कार्यशाला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।