छत्तीसगढ़ कैडर 2018 बैच के IAS अभिषेक शर्मा 3 साल की प्रतिनियुक्ति पर कश्मीर जाएंगे, मेनन और सोनमणि वोरा को करना होगा इंतजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर 2018 बैच के आईएएस अभिषेक शर्मा प्रतिनियु​क्त पर कश्मीर जाएंगे। अभिषेक शर्मा मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के क़िश्तवार के रहने वाले हैं। इससे पहले वे कटघोरा एसडीएम थे,अभी के कोरबा में सहायक कलेक्टर के तौर पर पोस्टेड हैं। उन्हें तीन साल के लिए जम्मू-कश्मीर प्रतिनियुक्ति पर जाने की इजाजत मिल गई है।

वहीं एलेक्स पाल मेनन और सोनमणि वोरा को अभी और इंजजार करना होगा। सोनमणि वोरा केंद्रीय तो एलेक्स पाल मेनन अपने गृहराज्य तामिलनाडु जाना चाहते हैं। राज्य सरकार ने इन अधिकारियों के आवेदन को मंजूरी दे दी है लेकिन, रिलीव आर्डर अब तक जारी नहीं हो सका है। फिलहाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के बाद उन्हें रिलीव किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Mirzapur 2 : कालीन भइया से गुड्डू पंडित तक, जानिए रियल लाइफ में कौन कितना दौलतमंद?

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।