रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन में ध्यानाकर्षण के दौरान एक बार फिर

अवैध रेत खनन का मामला गूंजा। मामले में जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह ने सरकार का ध्यानाकर्षण

कराया। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वे शराब माफियाओं को अवैध तरीके से रेत खनन का

ठेका दे रहे हैं। मामले को लेकर सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू

कर दिया। इसके बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर लिया।

 

इससे पहले धर्मजीत सिंह को सदन में मौजूद सीएम भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध

खनन की बात में ज्यादा सच्चाई नहीं। नियमानुसार रेत का खनन कार्य कराया जा रहा है। रेत के ठेके से

सरकार को 250 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

 

विधायक धर्मजीत सिंह ने गैंगवार की आशंका जताई :

सरकार की नई रेत खनन नीति को लेकर विधायक धर्मजीत सिंह ने गैंगवार की आशंका जताई तो मुख्यमंत्री

See also  एफएटीएफ ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, अक्टूबर 2020 तक एक्शन प्लान पर अमल करें, अन्यथा ब्लैक लिस्ट होने के लिए रहें तैयार

ने सुझाव देते हुए कहा कि हम टोल फ्री नम्बर भी उपलब्ध करा देंगे। नियम प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

इस दौरान विधायक नारयण चंदेल ने सरकार का ध्यान आकर्षण कराते हुए कहा कि प्रदेश के 125 रेत खदानों

का टेंडर नहीं किया गया है और यहां धड़ल्ले से अवैध रेत खनन का काम चल रहा है। इसकी जांच कराएंगे क्या?

 

इसके जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि 61 खदानों को पर्यावरण विभाग से अनुमति नहीं मिली है, लेकिन कहीं

भी अवैध उत्खनन नहीं हो रहा है। रायपुर के 4 खदानों के लिए 700 आवेदन आए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।