छत्तीसगढ़ में सुंदर महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर शादी का झांसा देने वाला गिरोह पकड़ाया, 5 गिरफ्तार, लिव इन के बहाने बुजुर्ग से हुई थी धोखाधड़ी

बिलासपुर। विवाह के बहाने ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में बिलासपुर में फर्जी मैरिज ब्यूरो का संचालन करने वाले 3 युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की महिलाएं और पुरुष उन बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे जो शादी करने के लिए बेताब रहते थे।

कुछ दिनों पूर्व ही जरहाभाठा, बिलासपुर निवासी 72 वर्षीय मिर्जा असीम बेग ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्होंने अखबार के विज्ञापन के माध्यम से मेरिज ब्यूरो से सम्पर्क किया। फोन पर बात शुरु हुई और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 8500 रू लेकर एक महिला से बात कराई गई, जिसने अपना नाम अंजू यादव बताया।

महिला ने फोन पर बात की और लिव इन रिलेशन पर रहने की शर्त पर रहने को तैयार हुई। बाद में उसने अपने रिश्तेदारों की बीमारी का बहाना बनाकर कुल 01 लाख 20 हजार रूपए असीम बेग से ले लिए। बाद में जब बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ तब उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज कराई।

See also  कल छत्तीसगढ़ दौरे पर हेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

बिलासपुर का ही निकला फर्जी मैरिज ब्यूरो

इस प्रकरण में लोगों से पूछताछ एवं सर्विलांस के माध्यम से रिवाज मैरिज ब्यूरो के संचालक मनीष उर्फ मालिकराम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी अजय साहू, संगीता यादव, पूजा कोरी, रोशनी मानिकपुरी के साथ मिलकर रजिस्ट्रेशन के लिए मिर्जा असीम बेग को से अलग-अलग किस्तो में रकम की ठगी करना स्वीकार किया। तब पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाईल, सिम, सीपीयू, लेपटाप, रजि, एवं नगदी रकम 55000 रू को पृथक-पृथक आरोपियों से जप्त किया और आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया।

बुजुर्गों को बनाते थे ठगी का शिकार

पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपीयों के द्वारा बुजूर्ग व्यक्ति एवं रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को अपने जाल में फांसकर रकम की ठगी किया जाता था। दस्तावेज की जाँच के दौरान कई बुजुर्ग व्यक्तियों के नाम मिले हैं, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह रिवाज और इंडियन कल्चर मैंट्रीमोनियल साइट के नाम से मैरिज सेंटर चला रहा था। उम्मीद की जा रही है कि इस कार्रवाई के बाद इस गिरोह की धोखधड़ी के दूसरे लोग भी सामने आएंगे।

See also  Chhattisgarh Weather Forecast भिलाई में आंधी से पेड़ की डाली टूटकर युवक पर गिरने से मौत,प्रदेश में कई जगहों पर बारिश-ओले पड़े

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।