टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में कल का दिन आखिरी है। 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का कल समापन समारोह है। समापन समारोह में ‘गोल्डन गर्ल’ अवनि लेखरा भारतीय ध्वजवाहक होंगी। उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई टेक चंद ने की थी।

शनिवार को हुई पदकों की बारिश

पैरा खेलों में भारत के लिहाज से शनिवार का दिन बेहद शानदार रहा। भारत की झोली में आज दो स्वर्ण समेत कुल चार पदक आए। वैसे कुल मिलाकर भारत के खाते में अब तक 17 पदक आ चुके हैं, जिनमें चार गोल्ड, सात सिल्वर और छह ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, भारत के लिए कल का दिन भी खास है।

कल भी मौका

भारत के पास रविवार को कई पदक जीतने का मौका होगा। बैडमिंटन में सुहास यथिराज और कृष्णा नागर खिताबी मुकाबले में गोल्ड के लिए खेलेंगे। वहीं, अन्य खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी। बता दें कि पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

See also  Unlock 6.0: 1 नवंबर से शुरू हुआ अनलॉक 6.0, जानें पूरे देश में क्या-क्या खुलेगा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।