IND vs SL 2nd ODI India will go to capture series in Kolkata, 1-0 lead in series
IND vs SL 2nd ODI India will go to capture series in Kolkata, 1-0 lead in series

कोलकाता। India vs Sri Lanka 2nd ODI : भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर 12 जनवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 1.30 बजे से शुरू होगा।

India vs Sri Lanka 2nd ODI : वहीं एकदिवसीय श्रृंखला में बने रहने के लिए श्रीलंका को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। अगर महेमान टीम मुकाबले में जीत नहीं दर्ज कर पाती है तो सीरीज उसके हाथ से फिसल जाएगी। ऐसे में दसुन शनाका की टीम की नजर जोरदार वापसी करने पर होगी। भारत गुवाहाटी में खेला गया पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। बता दें कि श्रीलंका ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स पर आखिरी बार साल 1996 में एकदिवसीय मैच जीता था।

भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सर्यकुमार यादव।

See also  Bengal Elections: कोलकाता में TMC-बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचीं CM ममता बनर्जी

श्रीलंका की वनडे टीम:

दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असालंका, अशेन बंडारा, वानेंदु हसरंगा, धनंजय डिसिल्व, अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दिलशान मधुशंका, पथुम निसांका, प्रमोद मदुशान, कसुन राजिथा, सदीरा समरविक्रमा, महेश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे, दुनिथ वेलालेज।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।