BREAKING-नशे के लिए देशी शराब में मिला ली नशीली सिरप, 6 युवकों की मौत, 3 गंभीर
BREAKING-नशे के लिए देशी शराब में मिला ली नशीली सिरप, 6 युवकों की मौत, 3 गंभीर

रायपुर/बिलासपुर। लॉकडाउन के दौरान शराब नहीं मिलने पर नशीली सिरप पीने से 6 युवकों की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य युवक गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना बिलासपुर की है।

जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी में मंगलवार की शाम यहां रहने वाले 8 से 10 युवक पार्टी मनाने के लिए शराब नहीं मिलने पर नशीली सिरप खरीदे थे। सभी ने मिलकर जमकर सिरप पी और पार्टी की।

पार्टी खत्म होने के बाद जब सभी युवक अपने अपने घर आये तो उनमें से छह युवकों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने रात में ही चारों को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया था।

इलाज के दौरान चार युवकों की मौत हो गई। वहीं आज सुबह दो और अन्य युवकों की मौत हो गई। छह युवकों की मौत के बाद पूरे बिलासपुर में हड़कंप मच गया है। मृतक छह युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

See also  1 जून से हवाई सफर महंगा, जानें कितना बढ़ेगा किराया बढ़ाया

वहीं अस्पताल में अब भी कुछ युवक भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। मृतक युवकों में कमलेश, राजेश,अक्षय, समारू है। वहीं मृतक दो अन्य युवकों का नाम पता नहीं चल पाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।