Joshimath Update Unsafe buildings will be demolished in Joshimath today, NDRF teams also present
Joshimath Update Unsafe buildings will be demolished in Joshimath today, NDRF teams also present

जोशीमठ। Joshimath Update: उत्तराखंड के जोशीमठ में दरारों का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 9 वार्ड के 678 घरों में खतरनाक दरारें पड़ चुकी हैं। यहां से लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। फिलहाल सैटेलाइट के माध्यम से दरार पड़े घरों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार से असुरक्षित घोषित किये गये घरों को गिराने का काम शुरु होगा। इस बीच स्टैंडबाई के तौर NDRF की टीम भी पहुंच गई है, तो इस काम में प्रशासन की मदद करेगी।

इस मामले में सितारगंज के विधायक सौरव बहुगुणा ने बताया कि उनके पास जोशीमठ के आसपास के गांवों से भी फोन आ रहे हैं, जिसमें इसी तरह के दरारों की शिकायत मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। अगर ये सच हुआ, तो बहुत बड़े इलाके में लोगों की शिफ्टिंग का काम शुरु करना पड़ सकता है।

See also  जेल बना जंग का मैदान, कैदियों में फायरिंग कई के मरने की सूचना... चित्रकूट जिला कारागार पुलिस छावनी में तब्दील

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।