केरल: दोनों टीके लग चुके 40 हजार लोग आए कोरोना की चपेट में, इम्यूनिटी escape की चर्चा

नई दिल्ली। केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वैसे लोग जिन्हें वैक्सीन लग चुका है वो भी कोरोना महामारी से संक्रमित हो रहे हैं।

एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है कि केरल में करीब 40 हजार मरीज ऐसे पाए गए हैं, जो पूरी तरह से वैक्सीनेट थे और संक्रमण का शिकार हो गए।

केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने केरल से ऐसे सभी संक्रमित मरीजों का जीनोम अनुक्रमण भेजने के लिए कहा है। इस सैंपल का मिलान कोरोना के दूसरे केसों के साथ किया जाएगा। सरकार ने इस बात को बेहद गंभीर माना है कि वैक्सीन लगने के बाद यहां लोग संक्रमित हो जा रहे हैं।

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि क्या यह डेल्टा वेरिएंट का असर है। यहां ज्यादातर ऐसे केस पथानामथिट्टा जिले से आए हैं। मंत्रालय को इस बात की शंका है कि कहीं वहां वायरस में कोई अहम म्यूटेशन तो नहीं जो इम्यूनिटी को इफेक्ट कर रहा हो? यह चिंता नए म्यूटेंट वेरिएंट को लेकर है कि कहीं यह इम्यूनिटी को escape तो नहीं कर रहा है।

See also  सख्ती पर विचार: टीका नहीं तो राशन नहीं! जल्द जारी हो सकती है गाइडलाइन, जानिए रायपुर नगर निगम की बैठक के अहम फैसले

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।