रायपुर/ भिलाई। शहर के मशहूर सोने-चांदी के जेवर कारोबारी के संस्थान में चोरी हो गई। सुबह जब दुकान खोली गई तो सेफ की टूटी ग्रिल को देख फौरन पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल का मुआएना करने आला अफसर मौके पर पहुंचे।

फिल्हाल यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि चोरी कितने रुपयों के जेवर की हुई। दुकान संचालक इसका आंकलन स्टॉक मिलान कर, कर रहे हैं। पूरे इलाके में जांच जारी है। पुलिस को शक है कि राजस्थान, बिहार या ओडिशा के किसी चोर गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया हो। घटना स्थल के हालात देखकर अधिकारियों ने बताया कि चोर बेहद पेशेवर तरीके से घटना को अंजाम देकर फरार हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना आकाशगंगा इलाके में स्थित पारख ज्वेलर्स की दुकान में हुई। इसके पड़ोस में निर्माणाधीन बिल्डिंग में सीढ़ी लगा कर चोर दुकान में घुसे। इसके बाद छत की तरफ से तीन मंजिला दुकान में दाखिल हुए। दुकान में जहां लिफ्ट लगाने की जगह है, वहां की दीवार में छेदकर आरोपी दुकान के अंदर गए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहेजने वाली डीवीआर मशीन को बंद करने के बाद सेफ की ग्रिल काटकर चोरी की। पुलिस ने मौके से कटर बरामद किया है। अब पुलिस डीवीआर मशीन की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्लानिंग के बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस का फिक्स प्वांईट व निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद किसी को भी इस चोरी का भनक तक नहीं लग पायी।

फिलहाल कितने की चोरी हुई इसका आंकलन नहीं लगाया जा सका है। पुलिस का कहना है कि, जाँंच के चोरी गए सामान व राशि का आंकलन किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने चोरी गए ज्वेलरी व राशि की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। बताया जा रहा है चोरी गए सामानों की कीमत करोड़ों में हो सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।