टीआरपी डेस्क। असम के कई इलाकों में भूस्खलनों से 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मृतक दक्षिणी असम के तीन अलग-अलग जिलों से हैं। भूस्‍खलन की घटनाएं दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र में हुई हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा, ‘बराक घाटी में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख हुआ। मैंने कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वे बचाव, राहत अभियान चलाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की सुविधा प्रदान करें।’

जानकारी के मुताबिक, कछार जिले में सात, हैलाकांडी जिले में सात और करीमगंज जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भूस्‍खलन में कई लोग घायल भी बताए जा रहा हैं। प्रशासन ने बचाव दलों को घटनास्थल वाली जगहों पर भेज दिया गया है। इन इलाकों में बारिश के कारण हर साल भूस्खलन की घटनाएं होती रही हैं।

See also  चलने लगी है भीषण लू, मजदूरों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, दोपहर 12 से 3 बजे तक काम पर लगा बैन

बता दें कि असम के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे 21 जिलों के कुल 10 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। ऐसे में कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। पता करना मुश्किल है कि इन इलाकों में लोग किन हालातों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।