बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में लॉकडाउन रिर्टन? तीन दिन में मिले 1 लाख केस,CM उद्धव की अहम बैठक
बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में लॉकडाउन रिर्टन? तीन दिन में मिले 1 लाख केस,CM उद्धव की अहम बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केसों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार की ओर से आज कोई अहम फैसला हो सकता है। सीएम उद्धव ठाकरे ने आज राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर्स की मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में वह राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा करेंगे। सभी जिलों से रिपोर्ट लेने और बंदिशों पर सुझाव के बाद सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। पूरे राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन की उम्मीदें कम ही हैं, लेकिन सख्ती में इजाफा किया जा सकता है और कई जिलों में लॉकडाउन लग सकता है।

बता दें कि महाराष्ट्र के बीड जिले में आज से लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले नागपुर में भी 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लागू था। इस बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि यदि केसों में कमी नहीं आई और लोग नहीं माने तो फिर लॉकडाउन का भी फैसला लिया जा सकता है। मीडिया से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि पूरी तरह से शटडाउन को लेकर जनप्रतिनिधियों में मतभेद हैं और इस पर चर्चा की जा रही है। इस बीच उन्होंने पुणे जिला प्रशासन की मीटिंग बुलाई है, जिसमें वह जिले में कोविड से पैदा हालात पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले अजित पवार ने सीएम उद्धव ठाकरे से मिलकर पुणे समेत राज्य के तमाम हिस्सों में कोरोना को लेकर रिपोर्ट पेश की थी। बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और उनके मंत्री बेटे आदित्य ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।