बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति Ram Nath Kovind की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद Army Hospital में भर्ती
image source : google

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind ) की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल (Army Hospital) में भर्ती कराया गया। आर्मी अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति की हालत अभी स्थिर है और उनका रूटीन चेकअप किया गया है, हालांकि फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

3 मार्च को लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने आर्मी अस्पताल में ही 3 मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगवाया था। राष्‍ट्रपति अपनी बेटी के साथ आर्मी हॉस्पिटल पहुंचे थे और वहां उन्होंने वैक्‍सीन लगवाई. इसके बाद उन्‍होंने देश में सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान चलाने के लिए डॉक्‍टर्स, नर्स और हेल्‍थ वर्कर्स को धन्‍यवाद दिया था और पात्र लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।