नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए सोमवार (20 मई) को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस फेज में 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं। 8.95 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 94,732 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Lok Sabha Elections 2024: 5वें फेज में 9 केंद्रीय मंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। 9 केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, स्मृति सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, पीयूष गोयल, कौशल किशोर, डॉक्टर भारती प्रवीण पवार, अन्नपूर्णा देवी, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली और अमेठी में आज ही मतदान को रहा है।

बैरकपुर में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता में भिड़ंत

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह और एक टीएमसी कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई। अर्जुन सिंह का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता पांचवें चरण के मतदान के लिए लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।

See also  इस राज्य में हिज़ाब पहनने पर नहीं मिलेगा स्कूल में प्रवेश, शिक्षामंत्री ने हिज़ाब किया पूर्णतः बैन

गौरीगंज में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया मतदान

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि मैंने अपने गांव गौरीगंज में विकसित भारत के संकल्प के साथ वोट डाला है। मैं अपील करती हूं लोगों को अपना वोट डालना हमारे देश के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

भाजपा सांसद और अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार स्मृति ईरानी अपना वोट डालने के लिए अमेठी के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। इस सीट से कांग्रेस ने केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कैसरगंज में अपना वोट डाला। उनके बेटे करण भूषण शरण सिंह कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी हैं।

मुंबई में बॉलीवुड सितारे पहुंचे वोटिंग करने

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में वोट डाला। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मुंबई के लोग बड़ी संख्या में बाहर आएंगे और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। मुंबई में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, डायरेक्टर जोया अख्तर और उद्योगपति अनिल अंबानी ने वोट डाला।

See also  अंडे से उबली प्रदेश की राजनीति, आज अंडा तो कल बीफ खाने के निर्देश देगी सरकार!

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट किया। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, राजकुमार राव ने वोट डाला। वोटिंग के बाद एक्टर अक्षय कुमार ने इंक फिंगर दिखाई। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसे ध्यान में रखते हुए वोट दिया।