Election

टीारपी डेस्क। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र की अलीगंज विधानसभा के एक बूथ पर आठ बार वोट डालने का दावा करने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने पोलिंग पार्टी को निलंबित कर दिया है।

किशोर ने वोट डालने का वीडियो बनाकर खुद ही वायरल किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के समक्ष आपत्ति जताई थी।

अलीगंज विधानसभा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव खिरिया पमारान के रहने वाले किशोर ने वीडियो वायरल करके आठ बार वोट डालने का दावा किया था। यह वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। इसका संज्ञान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया और एक्स हैंडल पर पोस्ट करके चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। इसके बाद आयोग हरकत में आ गया और उसके निर्देश पर एफआईआर हुई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोर को ट्रेस कर लिया, उसे उसके घर से रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उधर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी में शामिल पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय, मतदान अधिकारी प्रथम अजय कुमार, मतदान अधिकारी द्वितीय कंचन शर्मा, मतदान अधिकारी तृतीय संतोष शाह को निलंबित कर दिया।

See also  सवाल: दो साल में नहीं छापा गया 2000 का एक भी नोट, आखिर क्या है सरकार का प्लान?

बता दें कि 13 मई को फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ था। मतदान के बाद क्षेत्र में हिंसक घटना भी हुई थी। दो पक्षों के 14 लोग घायल हुए थे। मतदान के बाद से ही भाजपा और सपा के बीच टकराव चल रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पकड़ा गया किशोर नाबालिग है। उसे बाल संरक्षण अधिकारी के सुपुर्द किया गया है। जांच में ही साफ हो पाएगा कि किशोर ने कितनी बार वोट डाला।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।