बिलासपुर/भिलाई। Mahadev online cricket betting: दुर्ग पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बिलासपुर के कोटा में बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे करोड़ों रुपए के ऑन-लाईन सट्टे के पैसे के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 2 ब्रॉडबैंड, 2 लैपटॉप चार्जर, 24 एटीएम कार्ड, 23 चेकबुक, 3 पासबुक और 10 मोबाइल सिम बरामद किया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग जिले में महादेव ऐप, रेडूडी अन्ना और अन्य ऑन-लाईन सट्टा ऐप का जाल तेजी से फैल रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग एसपी ने एएसपी सिटी संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक नसर सिद्धीकी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था।

टीम के द्वारा लगातार इसके खिलाफ नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों 27 सितंबर को जगदलपुर और 3 अक्टूबर को छिंदवाड़ा में महादेव एप्प का ब्रांच पकड़कर पुलिस ने बड़ी सफलता पाई थी। इसी बीच पुलिस को बिलासपुर जिले के कोटा में एक और ब्रांच चलने की सूचना मिली थी।

See also  पूर्व सांसद और डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पर चिटफंड घोटाले की आंच

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।