ब्रेकिंग: कैबिनेट कमेटियों में मंडाविया, सिंधिया और ईरानी को जगह, भूपेंद्र यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार के बाद अब कैबिनेट कमेटियों में अहम बदलाव किया गया है। कमेटियों में भी पीएम मोदी ने युवा नेताओं को प्राथमिकता दी है। स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और सर्बानंद सोनोवाल, मनसुख मंडाविया,ज्योतिरादित्य सिंधिया, गिरिराज सिंह समेत अन्य कई मंत्रियों को समिति में जगह दी गई है। भूपेंद्र यादव को सभी अहम समितियों में शामिल किया गया है।

इन मंत्रियों को मिली समितियों में जगह

पॉलिटिकल अफेयर्स (Political Affairs) से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, सर्बानंद सोनोवाल, मनसुख मंडाविया, गिरिराज सिंह की एंट्री हुई है। इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ से जुड़ी हुई कैबिनेट कमेटी में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव को शामिल किया गया है।

रोजगार और स्किल से जुड़ी कमेटी में धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, हरदीप पुरी, आरसीपी सिंह की एंट्री हुई है। इस कमेटी की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी में अर्जुन मुंडा, विरेंद्र कुमार, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर को जगह मिली है, इस कमेटी की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

रविशंकर, जावड़ेकर समेत कई दिग्गज हुए कैबिनेट से बाहर

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर जैसे युवा चेहरों को भी इस बार कैबिनेट की कमेटियों में जगह मिली है।  बता दें कि रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर हर्षवर्धन जैसे बड़े चेहरे कैबिनेट से बाहर हो गए हैं, ऐसे में अब कमेटियों में नया बदलाव किया गया है। कैबिनेट में नियुक्ति, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।