जगदलपुर/बीजापुर। जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर ग्राम पंचायत चेरपाल में गुरुवार शाम हथियारबंद नक्सलियों ने खदान से रेत उठाने वाले 14 वाहनों में आगजनी की।

घटना में नौ वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं जबकि पांच क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बताया जा रहा है कि 50 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आगजनी से पहले नक्सलियों ने मजदूरों और वाहन चालकों को बंधक बना लिया था।

नक्सली अपने साथ सभी वाहनों की बैटरी लेकर चले गए हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बीजापुर से चेरपाल के पुजारीपारा में रेत भरने एक छोटी हाइवा, एक ट्रैक्टर और बारह 709 वाहनें गई थीं।

 

 

करीब चार बजे खदान में पहुंचे 50 से 60 हथियारबंद नक्सलियों ने पहले सभी मजदूरों और वाहन चालकों को बंधक बना लिया। उसके बाद सभी वाहनों से पहले बैटरी

निकाली फिर डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मजदूरों और वाहन चालकों को दोबारा न आने की हिदायत देते छोड़ दिया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद 14 वाहनों में से नौ वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं जबकि पांच वाहनों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है।

घटना को अंजाम देने के बाद पर्चे फेंके गए हैं जिसमें माओवादियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने वालों को ऐसा न करने की हिदायत दी है।

साथ ही लिखा है कि सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर के जिला हेडक्वार्टर में जाकर उनके खिलाफ कार्य करना बंद करें और वापस

अपने गांव आकर खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।