नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर मोदी सरकार 2.0 विपक्ष के निशाने पर है। विपक्षी दल सरकार पर

लगातार हमलावर हैं। अगले महीने सरकार बजट पेश करने जा रही है। सरकार के लिए यह बजट चुनौतिपूर्ण हो सकता है। हालांकि सरकार अर्थव्यवस्था

से सुस्ती हटाने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है। इसी कड़ी में बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अर्थशास्त्रियों के साथ मुलाकात की।

विकास व रोजगार के साथ अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उठाए जाने वाले कदमों के मद्देनजर 30 से ज्यादा उद्योग विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के साथ

दो घंटे तक बैठक हुई । सूत्रों के अनुसार, मोदी ने पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर अर्थशास्त्रियों को संबोधित किया।

 

उद्योगपतियों से भी पीएम मोदी ने की चर्चा

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खपत व मांग बढ़ाने के लिए सुझाव लिए। जिसमें कई अर्थशास्त्रियों ने अपने अपने सुझाव साझा किए। गृहमंत्री अमित शाह,

See also  छत्तीसगढ़: धान खरीदी के लिए आज से बंटेंगे टोकन, लघु और सीमांत किसानों को दी जाएगी प्राथमिकता

वाणिज्यि मंत्री पीयूष गोयल व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। लेकिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस बैठक में मौजूद नहीं थीं।

इससे पहले पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए देश के प्रतिष्ठित उद्योगपत्तियों से भी मुलाकात की।

इसमें रतन टाटा, मुकेश अंबानी, अडाणी, बिड़ला समेत कई दिग्गज थे। मोदी पिछले साल भी देश के सीनियर्स अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की थी।

ये दिग्गज भी रहे मौजूद

डीईए सेकट्ररी अतनु चक्रवर्ती, वित्त सचिव राजीव कुमार, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार और सीईओ अमिताभ कांत, पीएमईएसी के

चेयरमैन बिबेक देबरॉय, पंजाब एंड सिंध बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन चरणजीत सिंह, इंफिया हेड केकेआर के संजय नायर और

बंधन बैंक के सीईओ चंद्र शेखर घोष ने भी हिस्सा लिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Folloकरें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Chartered Accountant arrested: चार्टर्ड अकाउंटेंट को CBI ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेंगे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।