रायपुर/नई दिल्ली। Mission 2023: मिशन 2023 की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी के मिशन छत्तीसगढ़ की शुरुआत 19 मार्च से होगी। चुनावी बिगूल फूंकने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 मार्च को रायपुर आएंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उसके बाद 23 मार्च तक प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ कमेटियों को रिचार्ज किया जाएगा।

Mission 2023: दरअसल दिल्ली और पंजाब की तरह बड़े उलटफेर की उम्मीद लिए आप पार्टी छत्तीसगढ़ में भी दिख रही है। पार्टी ने अब तक सभी जिलों, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में अपनी इकाइयों का गठन कर लिया है। ये इकाइयां बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं को भाजपा, कांग्रेस की सरकारों का अंतर बताते हुए आप को एक अवसर देने का आग्रह कर रहीं हैं।

आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा 3 बार कर चुके हैं छत्तीसगढ़ का दौरा

Mission 2023: बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा ने करीब तीन बार पूरे प्रदेश का दौरा पूरा कर लिया है। वे इस समय कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यस्त हैं। पार्टी ने मुंगेली मूल के डा. पाठक को राज्य सभा सांसद बनाकर उन्हें छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का जिम्मेदारी सौंपी है।

See also  Mission 2023: राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा सीटों में अमित शाह का रोड शो 15 नवंबर को

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।