मनरेगा घोटाला: IAS पूजा सिंघल को जेल पहुंचते ही ब्लड प्रेशर बढ़ने से आया चक्कर, पानी पी पीकर गुजारी रात

नई दिल्ली/रांची। झारखंड मनरेगा घोटाले के आरोप में पकड़ी गईं झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल ने जेल लाए जाने पर चक्कर आने तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने कहा कि फिलहाल आईएएस पूजा सिंघल की तबीयत सामान्य है।

गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल ने पहली रात बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में काटी। रात के 10 बजे उन्‍होंने जेल में जैसे ही प्रवेश किया और मेन गेट खुला तो उनका ब्लड प्रेशर काफी अधिक बढ़ गया।

उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की और इसके बाद डॉक्टरों को जांच के लिए बुलाया गया। रिमांड पर ली गई पूजा सिंघल ने पानी पी पीकर जेल में अपनी रात गुजारी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल प्रशासन के दो सिपाही आनन-फानन में दवा दुकान पहुंचे और ब्लड प्रेशर की दवा लाकर पूजा सिंघल को दी गई। दवा खाने के बाद पूजा सिंघल का ब्लड प्रेशर नार्मल हुआ और उनकी स्थिति ठीक हुई। इसके बाद पूजा सिंघल को महिला वार्ड में भेज दिया गया।

See also  फ्लोर टेस्ट में पास हुई हेमंत सोरेन सरकार

बता दें कि आईएएस पूजा सिंघल को मनरेगा के फंड का गबन करने के आरोप में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड में भेजने का फैसला लिया गया था। उनकी रिमांड आज से शुरू हो रही है। ईडी उनसे लगातार 5 दिनों तक पूछताछ करेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।